फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधायक की चेतावनी के बाद सड़कों पर काम करते दिखे सफाई कर्मचारी

Thu, 06 Mar 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। वीरवार को मुख्य मार्गों पर सफाई कर्मचारी सफाई करते हुए दिखे। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए विधायक विनोद भयाना ने नगर परिषद के अधिकारियों को फिर से चेतावनी देते हुए दो दिन में शहर को साफ करने के लिए कहा। चेतावनी के बाद सफाईकर्मी मुख्य मार्गों पर मुस्तैदी से काम करते हुए दिखे।
विज्ञापन

दरअसल बीते सप्ताह विधायक ने बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया था। इसके बाद भी हालत नहीं सुधरे थे और सड़कों पर फिर से कचरे के ढेर दिखने लगे। इस पर विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक बुलाई और उन्हें चेतावनी देते हुए दो दिन का समय दिया है। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है की अगर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उनकी छुट्टी कर देंगे।
बता दें कि नगर परिषद ने 11 फरवरी को सफाई का टेंडर जींद की एक फर्म को दिया था। टेंडर एक वर्ष के लिए 2.34 करोड़ में दिया गया है। फर्म ने एक सप्ताह के बाद काम शुरू किया था, लेकिन उसके बाद भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। इसको लेकर लोगों ने विधायक के समक्ष भी शिकायत की थी। वहीं नगर परिषद के चेयरमैन के समक्ष भी पार्षदों एतराज जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें