प्रशासन से बातचीत करके लौटे किसान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लघु-सचिवालय के सामने 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई थी। 2 एएसपी सहित फोर्स की 9 कंपनियों को तैनात किया गया था। दोपहर बाद प्रशासन ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया था।
यह भी पढ़ें : कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर एसकेएम ने कहा: हमें उम्मीद है कि सरकार अपनी घोषणा बेकार नहीं जाने देगी
एसपी कार्यालय के बाहर लगाई गई थ्री लेयर की सुरक्षा
पुलिस प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय के बाहर थ्री लेयर सुरक्षा तैनात की गई। हांसी जिला पुलिस के अलावा चार जिलों की पुलिस तैनात की गई थी। 2 एसपी, 8 डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 5 कंपनी हरियाणा पुलिस, 4 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स व एक कंपनी महिला पुलिस की तैनात की गई है। किसी भी व्यक्ति को वाहन लेकर लघु सचिवालय के ओर जाने की अनुमति हीं नहीं थी।
जिंदल हॉस्पिटल में कुलदीप राणा के परिजनों से मुलाकात करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
नारनौंद में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के विरोध के दौरान किसान कुलदीप राणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसानों के अनुसार कुलदीप राणा पर रामचंद्र जांगड़ा के पीए, गनमैन व स्टाफ सदस्यों ने हमला किया था। सांसद रामचंद्र जांगड़ा की गाड़ी के शीशे भी टूटे थे। इसके बाद पुलिस ने तीन नामजद सहित 63 लोगों पर केस दर्ज किया था। इन केस को वापस कराने, रामचंद्र जांगड़ा के स्टाफ पर केस दर्ज कराने, कुलदीप राणा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने पक्का मोर्चा लगाया था।
कुलदीप पर हमला करने व किसानों पर दर्ज हुए केस के लिए एसआईटी गठित होगी। कुलदीप राणा के परिजनों को डीसी रेट पर नौकरी दी जाएगी। कुलदीप राणा को उचित मुआवजा दिलाने को लेकर सरकार को पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद अपना धरना समाप्त कर दिया। - रामकुमार मलिक, प्रतिनिधि संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार
किसानों के साथ प्रशासन की बातचीत में सहमति बनी है। दोनों मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन होगा। कुलदीप के परिजनों को मुआवजा देने के बारे में सरकार को लिखेंगे। डीसी रेट की नौकरी दी जाएगी। किसानों ने धरना खत्म कर दिया है। - नितिका गहलोत, एसपी, हांसी