फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ, भाईचारे-एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
ईद उल फितर पर क्रांतिमान पार्क में नवाज अता के दौरान मौजूद लोग
विज्ञापन
हिसार। ईद उल फितर के माैके पर सोमवार को क्रांतिमान पार्क में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इस दाैरान मुसलमानों ने देश की तरक्की, खुशहाली के साथ एकता और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। वहीं, भीड़ को देखते हुए पार्क के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मौके पर मुस्लिम कल्याण कमेटी के प्रधान होशियार खान, हरफूल खान भट्टी, डॉ. नूर मोहम्मद, कैप्टन रफीक, अनवर बेग, सतबीर खान, अब्दुल कमाल, सिकंदर, विनोद, डॉ. गुलाब, होशियार मल्लापुर,मुन्ना खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा मलापुर की मक्का मस्जिद के अध्यक्ष ताज मोहम्मद ने बताया कि लोगों ने नमाज अदा कर सौहार्द, शांति की दुआ की। लाहौरिया चौक जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल जब्बार बताया कि पवित्र रमजान माह की इबादत करने के बाद ईद का चांद नजर आता है।उधर, सद्भावना मंच, हिसार के तत्वावधान में शहर के विभिन्न जनसंगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर दे भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर सद्भावना मंच के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता नूर मोहम्मद, मंच के प्रधान ओम प्रकाश सैनी, डॉ. रमेश पूनिया, डॉ. हितेश, नरेश गौतम, राजेश बागड़ी, प्रो. अत्तर सिंह, शकुंतला जाखड़, सर्वजीत कौर, नरेश गौतम, विनोद प्रभाकर, ओम प्रकाश माल, पूर्व पार्षद राज हसीना, डेविड विक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें