फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का सफाया करने का काम करेगी जनता : पूर्व सीएम ओपी चौटाला

Sat, 10 Feb 2024 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला शनिवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा के सेक्टर-15 स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश व प्रदेश के लिए काफी अहम साबित होंगे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। प्रदेश की जनता पहले लोकसभा चुनाव में और उसके बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने का काम करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता इनेलो के साथ खड़ी है और जनता के सहयोग से प्रदेश में एक बार फिर इनेलो सरकार बनेगी। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, बुढ़ापा पेंशन बढ़ाई जाएगी, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी, किसानों को उनकी फसल के उचित दाम दिए जाएंगे और हरियाणा को एक बार फिर विकास की पटरी पर लाया जाएगा। इस कुशासन वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का मौका जनता के पास आया है। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा, अपूर्व गोदारा, नवदीप मलिक, वीरभान सहारण, बलबीर चमारखेड़ा, मनदीप व जिला प्रवक्ता रमेश चुघ आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें