फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: झगड़ा कर पत्नी बेटे को लेकर मायके गई तो युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव मंगाली में पत्नी के झगड़ा कर बेटे को लेकर मायके जाने से परेशान युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घर पर मौजूद युवक की मां ने उसे फंदा लगाते देख लिया और पड़ोसियों की मदद से नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


डायल 112 की सहायता से युवक को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आत्महत्या के प्रयास को भारतीय न्याय संहिता में अपराध की श्रेणी से बाहर रखा गया है इसलिए पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

मंगाली निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके भतीजे की शादी चार साल पहले फतेहाबाद निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पुत्रवधू के भाई उसके भतीजे पर रौब जमाते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। करीब 15 दिन पहले पुत्रवधू बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन


वीरवार को युवक ने ससुराल में फोन कर पत्नी से बात करने का प्रयास किया लेकिन उसने बात नहीं की। युवक ने बेटे को दिखाने के लिए कहा तो वह भी नहीं दिखाया गया। आरोप है कि पत्नी के भाइयों ने युवक के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवक ने रात करीब 10 बजे घर में पंखे से फंदा लगा लिया। घर पर मौजूद उसकी भाभी ने उसे ऐसा करते देख लिया और तुरंत पड़ोसियों को बुलाकर नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें