फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साढ़े 4 माह बाद एजेंसी ने वार्ड 1 से 10 में घरों से कचरा उठाना किया शुरू

विज्ञापन
 एजेंसी की कचरा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते मेयर गौतम सरदाना। स्रोत नगर निगम
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

साढ़े 4 माह एजेंसी ने फिर से वार्ड 1 से 10 में घरों से कचरा उठाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मेयर गौतम सरदाना ने एजेंसी की कचरा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 32 टाटा एस, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 2 लोडर शामिल थे। बता दें कि कचरा प्रोसेसिंग प्लांट शुरू न होने और पेमेंट न होने के कारण एजेंसी ने जून के मध्य में घरों से कचरा उठाना बंद कर दिया था। चूंकि अब प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो गया है और निगम ने एजेंसी को कुछ राशि का भुगतान कर दिया है, जिसके बाद एजेंसी भी काम करने को तैयार हो गई है।
मेयर ने बताया कि कचरा गाड़ियां प्रतिदिन सुबह 7 बजे से कचरा एकत्रित करना शुरू करेंगी और ये शाम तक लगभग वार्डों में चार-चार चक्कर लगाएंगी और हर घर से कचरा एकत्रित करेंगी। कचरा घर से उठाने की सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों की समस्या का होगा स्थायी समाधान होगा। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि अब ढंढूर के पास प्रोसेसिंग प्लांट सुचारू रूप से शुरू हो गया है, जिससे शहर में कचरे के ढेर नहीं बनेंगे। इस अवसर पर एएमसी प्रदीप हुड्डा, पार्षद मनोहर लाल, उमेद खन्ना, जय प्रकाश, पार्षद अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 11 से 20 को भी होगा फायदा
एजेंसी के काम शुरू करने से वार्ड 11 से 20 को भी फायदा होगा। अभी तक निगम की जो गाड़ियां वार्ड 1 से 10 में घरों से कचरा एकत्रित कर थी, अब उन्हें वार्ड 11 से 20 में लगा दिया जाएगा। वार्ड 11 से 20 में गाड़ियों की संख्या बढ़ने से घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था में सुधार आएगा। हालांकि निगम ने 11 से 20 वार्ड का भी घरों से कचरा उठाने का टेंडर लगा रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें