फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भपात करवाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर क्षेत्र की एक युवती ने जींद जिले के सचिन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सचिन पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह एक पिछले एक साल से सचिन को जानती है। शिकायत में लिखा है कि सचिन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि सचिन ने हिसार के एक निजी होटल में इस साल 22 अप्रैल, 28 अप्रैल व 29 जून को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि सचिन अपने परिवार को मनाने के बाद शादी करने की बात कहता रहा लेकिन बाद में उसने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया और शादी से मुकर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें