फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर फायरिंग करने का आरोपी पकड़ा, 3 देसी कट्टे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंगाली सुरतिया गांव में एक एजेंसी के बाहर बैठकर हुक्का पी रहे दो दोस्तों पर बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी मंगाली निवासी विकास उर्फ वीनू के पास से तीन पिस्तौल बरामद हुई हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं घायल राहुल और पवन का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 11 बजे राहुल अपने दोस्त पवन के साथ गांव के बस स्टैंड पर एक एजेंसी के बाहर बैठकर हुक्का पी रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए। पहले आपस में बातचीत हुई। इसके बाद तीनों युवकों ने राहुल और पवन पर गोली चला दी। राहुल के हाथ और पांव जबकि साथ में बैठे पवन के सीने में गोली लगी। एएसआई मेहर सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े एक आरोपी विकास को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें