फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाएं तय समय में पूरी हों, हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचे: जोशी

Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में  अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव विवेक जोशी।
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने अधिकारियों से साफ कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन करने में तेजी लाएं। फतेहाबाद, जींद, हिसार, सिरसा में जितने भी लंबित प्रोजेक्ट हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा हर वर्ग तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। जोशी रविवार को लघु सचिवालय में हिसार मंडल के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिलों में चल रहीं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

दो चरणों में आयोजित बैठक के पहले चरण में हिसार, फतेहाबाद, जींद और सिरसा के उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त शामिल हुए। जबकि दूसरे चरण की बैठक में हिसार रेंज के आईजी डॉ. एम रवि किरण और इन जिलों के एसपी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने अपने अपने जिलों में चल रहे विकास कार्यों और उनकी प्रगति का ब्योरा दिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट मुख्य सचिव के सामने रखी। जोशी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर जिलावार चर्चा की। फैमिली आईडी, स्वामित्व योजना, जमीन गिरदावरी, जाति प्रमाणपत्र, सीएम अनाउंसमेंट, जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर हुए बदलाव सहित अन्य योजनाओं से कितने लोग लाभान्वित हुए, कहां-कहां दिक्कतें आ रही हैं। इनके संबंध में फीडबैक लिया और तकनीकी दिक्कतों पर सुझाव भी दिए।
जन्म प्रमाण पत्र की अहमियत समझें लोग

मुख्य सचिव विवेक जोशी ने कहा कि तमाम जिलों के अधिकारी उन क्षेत्रों की पहचान करें, जहां जन्म प्रमाण पत्र के प्रति लोग जागरूक नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता को इस बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा, बर्थ सर्टिफिकेट महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके एक्ट में बदलाव किए गए है। ऐसे में लोगों बदलावों के बारे में पता होना चाहिए। बैठक में मंडलायुक्त ए श्रीनिवास, हिसार के उपायुक्त अनीश यादव, नगरायुक्त नीरज कुमार, जींद के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, फतेहाबाद की उपायुक्त मनदीप कौर, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी तथा सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन के अलावा हिसार पुलिस पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, सिरसा पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, हांसी पुलिस अधीक्षक हमेंद्र कुमार मीणा, फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी व डबवाली के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें