नारनौंद (हिसार)। नारनौंद क्षेत्र में अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोपी को सीआईए स्टाफ हांसी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव पिंदोरा निवासी सौरव के रूप में हुई है। आरोपी ने गांव भैणी अमीरपुर निवासी नसीब को अवैध पिस्तौल सप्लाई की थी।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए टीम ने नारनौंद थाना क्षेत्र से पांच जनवरी को भैणी अमीरपुर निवासी नसीब को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी ने पिस्तौल उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव पिंदोरा निवासी सौरव से खरीदा था।