फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नकली सोना बेचकर 12 लाख हड़पने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर थाना पुलिस ने 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आगरा निवासी धर्मा सोलंकी और गंगा देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली सोना बेचकर मंडी आदमपुर के दुकानदार सुशील कुमार से धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है
विज्ञापन

जांच अधिकारी जितेंद्र के अनुसार, दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 27 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने अपनी पहचान रमेश प्रजापति बताई और बताया कि उसे खोदाई के दौरान सोना मिला है जिसे वह सस्ते दाम में बेचेगा। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए एक सोने जैसा टुकड़ा दिया जो असली पाया गया। इसके बाद आरोपी ने 750 ग्राम सोना 15 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया जो बाद में 12 लाख रुपये में तय हुआ। 1 दिसंबर को शिकायतकर्ता व उसकी बहन आशा रानी ने नकद 12 लाख रुपये आरोपी को दिए। बदले में आरोपी ने एक पॉलिथीन में गोल्ड नुमा सिक्के दिए जिन पर इंडिया विक्टोरिया गो अंकित था। बाद में ये सिक्के नकली पाए गए। इस बीच आरोपी भाग निकला था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न राज्यों में दबिश दी। दबाव में आकर आरोपियों ने थाना शहर में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें