फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फिल्म प्रमोशन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फिल्म ट्रेलर प्रमोशन के नाम पर फर्जी आईडी स्कीम चलाकर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में हिसार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने इस मामले में भोपाल के अयोध्या निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि हिसार कोर्ट में कुछ अधिवक्ताओं ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि मंजीत सिंह, हरजीत सिंह और सुनीता ने खुद को फिल्म प्रमोशन कंपनी से जुड़ा हुआ बताया और लोगों को लालच दिया। आरोपियों ने बताया कि प्रति आईडी 550 रुपये प्रति के हिसाब से आईडी खरीदने पर रोजाना फिल्म ट्रेलर को लाइक और डिसलाइक करने के बदले प्रति आईडी 10 रुपये की कमाई होगी। इसमें ज्यादा सदस्यों को जोड़ने पर अतिरिक्त कमीशन भी दिया जाएगा।



आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ताओं की ओर से खुद और अन्य सदस्यों को जोड़ते हुए आरोपी मंजीत सिंह के विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद कुछ राशि नकद भी दी गई। शुरुआत में आरोपियों की ओर से कुछ आईडी भेजी गईं। काम भी करवाया। लेकिन, बाद में भुगतान टालते रहे। बार-बार मांग करने पर केवल आंशिक राशि वापस की गई, जबकि बाकी राशि हड़प ली गई।
विज्ञापन


शिकायत के हिसाब से आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करते हुए लोगों से करीब 9,95,000 रुपये की राशि नकद और बैंक खातों के माध्यम से ठगी की गई है। आरोपियों की झूठे आश्वासन देकर दो माह तक काम करवाया गया। इसके बाद में पासवर्ड के दुरुपयोग के माध्यम से राशि निकाल ली गई। शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें