फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सटीक और त्वरित जांच से टीबी नियंत्रण अभियान को मिलेगी गति

Sat, 21 Mar 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। अब क्षयरोग (टीबी) के जीवाणु की त्वरित पहचान, औषधि प्रतिरोध (ड्रग रेजिस्टेंस) की जांच और रोग की सटीक पुष्टि अल्प समय में संभव होगी। इससे रोगियों को समय पर इलाज मिलने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में टीबी नियंत्रण अभियान को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (जीएचएवीपी) और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के सहयोग से शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में क्षयरोग (टीबी) की त्वरित और सटीक पहचान के लिए शुक्रवार को अत्याधुनिक आणविक प्रयोगशाला स्थापित की गई है। यह पहल एनपीसीआईएल के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत संभव हुई।
एनपीसीआईएल के तकनीकी निदेशक राजेश वीरराघवन ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में रोगों की समयबद्ध और वैज्ञानिक पहचान अत्यंत आवश्यक है। परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार मिथरवाल ने बताया कि यह प्रयोगशाला न केवल हिसार बल्कि आसपास के जिलों के नागरिकों के लिए भी लाभकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें