फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी स्कूल की गाड़ी भिड़ी, 9 छात्राओं सहित 13 घायल

Sun, 16 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, दुर्घटना में घायल चालक और अस्पताल में भर्ती आर्मी स्कूल की घायल छात्राएं। - फोटो : desk
विज्ञापन
हिसार आर्मी स्कूल से कुरुक्षेत्र में डांस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही छात्राओं से भरी गाड़ी गांव धिकताना के पास एक बोलेरो से टकरा गई। हादसे में 9 छात्राओं व तीन टीचर सहित कुल 13 लोग घायल हो गए। हादसे में सभी छात्राओं को चोटें आईं हैं। उन्हें उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में एक बहबलपुर निवासी टीचर राजेंद्र की हालात गंभीर है। उसे उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल कविता जाखड़ नागरिक अस्पताल में पहुंच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आर्मी स्कूल की नौंवी व दसवीं कक्षा की छात्राओं को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेने के लिए ले जाया जा रहा था। वहां पहुंचाने के लिए गांव शिकारपुर के गाड़ी चालक की गाड़ी किराये पर ली गई थी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में थियेटर, डांस व सांग के कंपीटीशन थे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणवी डांस कंपीटीशन था जो शाम चार बजे शुरू होना था। इससे पहले ही जाते समय बरवाला से पहले धिकताना के पास ही हादसा हो गया। घायलों का कहना है कि वे लोग क्रूजर गाड़ी में सवार थे सामने से आ रही बोलेरो चालक ने अनियंत्रित होकर गाड़ी ठोक दी। इस हादसे में सेक्टर 9-11 निवासी टीचर इशिका, छात्रा कैंट एरिया निवासी प्रियंका, कैंट निवासी ललिता, बहबलपुर से टीचर राजेंद्र, कैंट से टीचर मनोज, प्रीति, पल्लवी, ममता, सोमन, अंजू, प्रिया, वंशिका व चालक सूरजभान घायल हो गए।

चालक की शिकायत पर केस दर्ज
सदर थाना पुलिस ने सड़क हादसे मामले में आर्मी स्कूल के बच्चों को कुरुक्षेत्र लेकर जा रहे क्रूजर चालक सूरजभान की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना में तैनात जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। दोनों गाड़ियां कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


स्कूल बसों के लिए 21 मानक
प्रदेश सरकार ने स्कूल बसों के लिए 21 मानक तय किए हुए हैं। जो सेफ्टी प्वाइंट पर आधारित हैं। इन मानकों को लागू करवाने व मॉनीटिरिंग के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन भी किया गया है। यह कमेटी समय समय पर मुआयना करती रहती है और स्कूल वाहनों के जहां मानक पूरे नहीं मिलते कार्रवाई भी करती है। लापरवाही बरतने वाले वाहनों को जब्त करना, जुर्माना लगाने जैसे प्रावधान हैं। 

हालचाल जानने पहुंचे विधायक गंगवा को प्रिंसिपल ने धमकाया
सिविल अस्पताल में छात्र प्रवीन ढांडा को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाने गए इनेलो विधायक रणबीर गंगवा आते समय घायल आर्मी स्कूल की छात्रा का हालचाल जानने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी फोटो खींच ली। इस पर इमरजेंसी में अचानक आई प्रिंसिपल कविता जाखड़ भड़क गईं। उन्होंने विधायक से पूछा आप कौन हो। विधायक ने अपना परिचय दिया। प्रिंसिपल ने कहा कि फिर क्या हुआ आपको बुलाया किसने? आप हमारे बच्चों के साथ फोटो क्यों करवा रहे हैं। विधायक से प्रिंसिपल को जवाब तक नहीं दिया गया। मुंह लटकाकर गंगवा इमरजेंसी से बाहर चले गए। अस्पताल के बाहर परिसर में निकलकर उसने कुछ मिनट अपने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और फिर गाड़ी में बैठकर निकल गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें