फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार की चपेट में आने से गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की मौत

Sat, 24 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। कस्बे में वीरवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने 64 वर्षीय रामफल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे संजय के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम हांसी के नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रामलाल के अनुसार, वार्ड नंबर 7 निवासी संजय ने बताया कि उनके पिता पुराने बस अड्डे के पास रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह रेहड़ी लेकर घर लौट रहे थे, तभी जींद की ओर से आ रही कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामफल सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही संजय तुरंत मौके पर पहुंचे और पिता को इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें