फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मामा के साथ खेत पर गए 9 साल के मासूम को लगा करंट, मौत

Sun, 08 Jun 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। गांव गुराना में शनिवार को खेत में करंट लगने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने मामा के साथ खेत में गया था, जहां खेलते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। झुलसे बच्चे को तुरंत बरवाला के नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को बच्चे के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने पिता व मामा के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गुराना निवासी अवित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भांजा जींद जिले के गांव काबरछा निवासी 9 वर्षीय प्रीत पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। वह अब गर्मियों की छुट्टियों के चलते अपनी मां के साथ गुराना आया हुआ था। शनिवार शाम को अवित खेत में पानी लग रहा था तो प्रीत उसके साथ खेत में चला गया। वहां पर खेलते समय प्रीत को करंट लग गया, जिससे वह अचेत अवस्था में वहीं पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद वह उसे बरवाला के नागरिक अस्पताल में ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें