फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को लेकर फरार डॉक्टर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां (सिरसा)। थाना बड़ागुढ़ा पुलिस ने एक युवती को भगाकर ले जाने के मामले में आरोपी डॉक्टर को काबू कर लिया है। इसे सोमवार को सिरसा में न्यायिक दंडाधिकारी तैय्यब हुसैन की अदालत में पेश किया जहां से आरोपी डॉक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने युवती को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन

युवती के पिता ने 25 मार्च को दी शिकायत में बताया था कि गांव में कार्यरत आरएमपी चिकित्सक जसबीर सिंह निवासी लकडांवाली उसकी 22 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच कर रहे एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस जांच बाद पाया गया कि आरोपी युवती के साथ चितौड़गढ़ राजस्थान में रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब उक्त पते पर छापा मारा तो युवती को बरामद कर लिया गया जबकि आरोपी उस समय काम की तलाश में गया हुआ था पुलिस की भनक लगते ही आरोपी डॉक्टर सिरसा आ गया जहां से पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

पुलिस ने बताया कि युवती को सिरसा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां उसने अपने बयान दर्ज करवाए। उसने बयान में बताया कि जसबीर उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था और उसे चितौड़गढ़ में रखकर दुराचार करता रहा। बयान दर्ज करवाने बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया जबकि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें