फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से बंद होगा पुलिस के लिए रुक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस की कार्रवाई के लिए अब रुक्का (इत्तला) नहीं चलेगा। अस्पताल में दाखिल किसी हादसे या झगड़े में घायल व्यक्ति को पुलिस की एमएलआर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डॉक्टर थाने में रुक्का भेजने के बजाय 100 नंबर पर सूचना देगा। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी ड्यूटी पर हाजिर अधिकारी को तुरंत कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजेगा। यह जानकारी हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि पहले डॉक्टर या घायल व्यक्ति की तरफ से संबंधित पुलिस थाने में रुक्का भेजा जाता था। रुक्का मिलने के बाद पुलिस कर्मचारी अस्पताल पहुंचते थे और घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करते थे। इस प्रक्रिया में काफी वक्त बर्बाद हो जाता था। अब पुलिस विभाग ने फैसला किया है कि रुक्का की जगह 100 नंबर फोन लेगा। कोई भी व्यक्ति अस्पताल से 100 नंबर पर पूरे मामले की जानकारी दे सकता है और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी तुरंत अपना काम शुरू कर देंगे।
उन्होंने बताया कि पुलिस के पास किसी भी माध्यम से आई शिकायत का वाजिब रिस्पांस दिया जाएगा। चाहे शिकायत शिकायत पेटिका के माध्यम से या आईजी व डीजीपी के जरिये मिली हो। शिकायत मिलने के बाद उस पर कार्रवाई करके पीडि़त व्यक्ति को 100 नंबर से पूछा जाएगा कि क्या वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में सीनियर अधिकारी पीडि़त की शिकायत पर जवाब देंगे। इसके लिए स्टाफ की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में बीट सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर को आठ बीट में बांटा गया है। हर बीट में पब्लिक की एक कमेटी बनेगी। इस कमेटी में तीन सदस्य होंगे। बीट से संबंधित शिकायत आने पर इस कमेटी की मदद से समस्या का हल किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्राें में शांति कमेटी बनाएगी जाएगी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नई योजना तैयार की जा रही है। फतेहाबाद में यातायात पुलिस में 25 कर्मचारी हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर 70 तक की जाएगी। इस मौके पर एसपी विकास धनखड़, सिरसा की एसपी डा. राजश्री, डीएसपी नृपजीत सिंह, शमशेर दहिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें