फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की लागत से बनेगा राजीव गांधी सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले 25 वर्षों में विकास के जो काम नहीं हुए वह काम 5 वर्षों के दौरान पूरा करवाकर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकास में प्रदेश में नंबर-1 बनाया जाएगा। यह बात मुख्य संसदीय सचिव प्रह् लाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने शनिवार को गांव ढिंगसरा में लोगों को संबोधित करते हुए कही। गिल्लाखेड़ा ने इससे पूर्व 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव ढ़िगसरा में 24 लाख 60 हजार रुपये की ग्रांट देकर विभिन्न विकास पर खर्च करवाए गए और वर्ष 2013 में 17 लाख रुपये के लगभग विभिन्न विकास कार्यो के लिए प्रदान किए गए हैं। अगले बजट में गांव के लिए 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। गिल्लाखेड़ा ने भट्टू कलां में 41 लाख रुपये और देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ढ़ाणिवासियों को स्वच्छ पेयजल और बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे इसके लिए एस्टीमेट बनाया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वे किसानों को पर्याप्त मात्रा में फसलों की सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध करें। जहां जरूरत हो वहां पर नए खालों का निर्माण करें और पुराने खालों के रखरखाव या मरम्मत करें। छोटे हेड और माइनर का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें