फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाने की प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर थाना अंतर्गत गांव काहनौर में दहेज के लिए एक विवाहिता पर उसके पति और अन्य ससुरालियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। विवाहिता को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर उसके पति समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीती रात गांव काहनौर निवासी सीमा पत्नी रमेश को परिजनों ने झुलसी हालत में पीजीआई में भर्ती कराया। मेडिकल पुलिस चौकी द्वारा सूचना मिलने पर कलानौर पुलिस पीजीआई पहुंची। पुलिस ने सीमा के सुसरालियों से इस बारे में पता किया तो उन्हाेंने पुलिस को बताया कि खाना बनाते वक्त आग लगने से सीमा झुलसी है। बाद में पुलिस ने सीमा के बयान दर्ज किए तो उसने पुलिस को बताया कि उसके सुसराल वाले उसे दहेज के लिए तंग कर रहे थे। जब उसके मायके वालों ने ओर दहेज देने में असर्मथता जताई तो बीती रात उसके पति रमेश ने अपने भाई अशोक, नरेश, पिता फूल सिंह, मां शकुंलता के साथ मिलकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी पीजीआई पहुंच गए। मायके वालों ने भी सुसराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर उसके पति समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। डाक्टरों ने बताया कि सीमा 80 फीसदी से अधिक झुलस चुकी है और उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें