फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिले नौ वर्षीय बच्चे को मिले मां-बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला बाल संरक्षण विभाग ने आखिरकार लावारिस हालात में मिले बच्चे के मां-बाप को ढूंढ निकाला। बच्चा गत दो नवंबर को सत्संग में दिल्ली पहुंचे अपने मां-बाप की तलाश में घर से निकला था। बच्चा छह बहनों के बीच अकेला भाई है। बेटे को सुरक्षित पाकर पिता ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित उनके स्टाफ का धन्यवाद किया। 12 नवंबर को नरवाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस को एक नौ वर्षीय बच्चे मिला था। लावारिस हालत में बच्चे को जिला बाल संरक्षण अधिकारी सरोज तंवर को सौंप दिया गया। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम समय और पिता का नाम किशन वासी गांव खोरा भरतपुर राजस्थान का बताया था।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने भरतपुर जिले के एसपी से संपर्क कर बच्चे के बारे में बताया। एसपी भरतपुर ने ब्याना थाना को मामले की छानबीन के लिए कहा। वीरवार को समय के पिता किशन गांव के जमींदार और लेक्चरर बलबीर सिंह के साथ जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय पहुंचे। पिता को सामने देख समय की बांछे खिल उठी और किशन की आंखों में भी आंसू छलक आए। किशन ने बताया कि दो अक्तूबर को वह अपनी पत्नी लच्छो देवी के साथ दिल्ली में सत्संग में आया था। उसके बाद समय घर से गायब हो गया। समय छह बहनों के बीच अकेला भाई है। हर जगह समय को तलाश गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच ब्याना थाना पुलिस ने समय के बारे में सुरक्षित होने की जानकारी दी, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें