हिसार। उत्तर प्रदेश के गाेंडा जिले के नंदनी नगर में चली रही 57वीं पुरुष और महिला नेशनल चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में हिसार पुलिस की डीएसपी गीतिका जाखड़ ने 63 किलोग्राम वर्ग भार में स्वर्ण पदक हासिल किया है। गीतिका जाखड़ ने अपनी प्रतिद्वंद्वी उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय पहलवान को एक तरफा मुकाबले में प्रथम चरण में 6-0 और दूसरे चरण में 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ने बतलाया कि गीतिका जाखड़ वर्तमान में हिसार पुलिस में बतौर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात है। उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। नंदनी नगर में चल रही यह प्रतियोगिता 11 नवंबर तक चलेगी।
गीतिका जाखड़ की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालान ने बधाई दी है। उन्हाेंने कहा कि यह सब गीतिका की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि गीतिका इससे पहले भी कुश्ती में कई मेडल जीत चुकी है।