हिसार। शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वाली ढाणी में विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के राज्य महासचिव दलबीर पंघाल ने किया। प्राइमरी विंग में 100 मीटर दौड़ में रूपी, 200 मीटर दौड़ में अतुल, नीबूं दौड़ में सोनिका, और सैक रेस में सरिता प्रथम रही। सीनियर ग्रुप में 100 मीटर में वर्षा, 200 मीटर में दीक्षा, 400 मीटर में योगेश, रस्सी कूद में सरिता प्रथम स्थान पर रही। खो-खो के सीनियर वर्ग को जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने पराजित किया। लेखन प्रतियोगिता में ममता, डांस में निशा और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में 10+1 की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र सांगवान ने बच्चों को अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और सांस्कृतिक गतिविधियों में ध्यान देने पर बच्चों को संबोधित किया।