फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड से 9वीं व 11वीं कक्षा पासआउट छात्रों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में 10वीं व 12वीं में नहीं मिल रहा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड से 9वीं-11वीं कक्षा के पासआउट विद्यार्थियों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में नहीं मिल रहा दाखिला
विज्ञापन

फोटो : 59
- मॉडल संस्कृति स्कूलों दाखिला लेने में आड़े आई सीबीएसई की गाइडलाइन, 10 मई तक रिक्त सीटों पर होंगे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों की 10वीं व 12वीं कक्षा में दाखिला लेने में सीबीएसई के नियम आड़े आ गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 9वीं व 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला नहीं मिल रहा है। कारण है सीबीएसई का नियम। सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार एचबीएसई बोर्ड से 9वीं व 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई के स्कूलों में दाखिला नहीं मिलेगा। फिलहाल मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले चल रहे हैं।
दाखिला लेने की तिथि बढ़ी
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे, वे अब 10 मई तक फार्म भरकर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। शुक्रवार को पत्र जारी करके विभाग की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। पुराने शेड्यूल के अनुसार, दो मई को दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। सीटों से ज्यादा आवेदन होने पर ड्रा के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था। अभी भी कुछ स्कूलों में सीटें खाली हैं, इसलिए विभाग की ओर से दूसरे चरण में प्रक्रिया शुरू करते हुए इन दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएस की गाइडलाइन के अनुसार हरियाणा बोर्ड से 9वीं व 11वीं कक्षा करके मॉडल संस्कृति स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा में दाखिला नहीं होगा। क्योंकि मॉडल संस्कृति स्कूल भी अब सीबीएसई बोर्ड के हो गए हैं। निदेशालय ने दाखिले की तिथि 10 तक बढ़ा दी है। - कृष्ण कुमार वर्मा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें