फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टरवासियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टरों के प्लॉटधारकों पर डाली गई भारी-भरकम इन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टरवासियों ने शनिवार शाम को मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान सेक्टरवासियों ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया और इन्हांसमेंट वापस लेने की मांग की। जुलूस का नेतृत्व विभिन्न सेक्टर प्रधान दलबीर किरमारा, रामनिवास आदमपुरिया, प्रवीण जैन, जितेन्द्र श्योराण, चतर सिंह गोयत, अजय जिंदल, नरेन्द्र पान्नु व प्रताप सिंह आदि ने किया। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल की ओर से उनके पीए ललित शर्मा ने भी जुलूस में शामिल होकर सेक्टरवासियों की मांगों का समर्थन किया। जुलूस में काफी महिलाएं भी शामिल रहीं।
सरकार ने फैसला नहीं लिया तो करेंगे पंचकूला में प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दलबीर किरमारा, त्रिलोक बसंल, कुलदीप वत्स व जितेंद्र श्योराण ने कहा कि इन्हांसमेंट को लेकर सभी सेक्टरवासी चिंतित हैं। दिन का चैन और रात की नींद उड़ चुकी है। सारा दिन इन्हांसमेंट संबंधी चिंता ही सताती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन्हांसमेंट वापस लेने संबंधी कोई फैसला नहीं लिया तो प्रदेशभर के सेक्टरवासी पंचकुला में हुडा अथॉरिटी के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर अमरलाल बुरा, नरेंद्र पानु, बलंवत सिंह, मुलखराज महता, शीशपाल सैनी, चन्द्र रेडडु, कविता, सुमन, सुनीता रानी सहित अनेक सेक्टरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लगातार कर रहे संघर्ष
सेक्टरवासियों ने कहा कि इन्हांसमेंट के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार चल रहा है। उच्चाधिकारियों तक पत्र भेजने से लेकर धरना, प्रदर्शन व कार्यालय घेराव तक किया जा चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिलकर समस्या से अवगत करवाया गया है। इसके बावजूद भी अभी तक कोई संतोषजनक फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें