फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 9 नए केस मिले, 909 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में रविवार को डेंगू के 9 केस सामने आए हैं। इससे कुल मामले बढ़कर 909 पर पहुंच गए हैं। अब शहर के ब्लड बैंकों में एसडीपी किट की प्रतिदिन छह से सात किट की डिमांड आ रही है। हालांकि विभिन्न मेडिकेयर उत्पादक कंपनियां लगातार ब्लड बैंकों को मुहैया करवा रही हैं। जिले में अब तक डेंगू के कुल 4898 सैंपल लिए गए हैं। इनमें डेंगू के 909 मामले मिले हैं। विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अब तक 812 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब 96 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

रविवार को इन जगहों से सामने आए केस
न्यू सुंदर नगर निवासी 53 वर्षीय अधेड़, मिलगेट निवासी 22 वर्षीय युवक, पीएलए निवासी 39 वर्षीय युवती, जहाजपुल के नजदीक 52 वर्षीय अधेड़, बरवला में वार्ड 10 में 38 वर्षीय युवती, गांव मिर्जापुर निवासी 26 वर्षीय युवती, श्याम विहार कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय, लाजपत नगर से 53 वर्षीय अधेड़, मेन गली आजाद नगर निवासी 40 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें