फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के अंग्रेजी पेपर में 9 फ्लाइंग टीम ने जांचे 56 केंद्र 24 केस बनाए --

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में खूब नकल होने के बाद दसवीं के अंग्रेजी के पेपर में 9 फ्लाइंग टीमों ने 56 केंद्रों पर जांच की। डीसी के अलावा एडीसी एएस मान भी परीक्षा केंद्र जांचने निकले। वीरवार को 24 विद्यार्थियों के केस बनाए गए। दसवीं में करीब 30,023 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
दसवीं की परीक्षा के दौरान उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी के नेतृत्व वाली फ्लाइंग टीम ने हिसार शहर के सीएवी स्कूल और आर्य नगर स्कूल 6 सहित छह केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने सीएवी स्कूल में एक नकल का केस बनाया। बोर्ड टीमों ने 5 जगहों का निरीक्षण कर 6 यूएमसी बनाए। बोर्ड सचिव की टीम ने 6 केंद्रों का निरीक्षण कर 6 यूएमसी बनाए। एसडीएम की टीम ने 7 जगहों का निरीक्षण किया लेकिन नकल का कोई केस नहीं मिला। डीईओ की टीम ने 6, एसडीएम नारनौंद की टीम ने 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीईईओ टीम ने 7 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर एक नकल का केस बनाया। एसडीएम बरवाला की टीम ने 7 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 5 नकल के केस बनाए। एसडीएम हांसी ने 7 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 5 नकल के केस बनाए।
---------------
दसवीं की परीक्षा के लिए जिले में 138 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 30023 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पेपर दोपहर साढे बारह बजे शुरू हुआ। करीब साढे़ तीन बजे परीक्षा समाप्त हुई।
----------------
टीम कम परीक्षा केंद्र ज्यादा-----
जिले में कुल 138 परीक्षा केंद्र है। जिसकी जांच के लिए केवल 9 फ्लाइंग टीम हैं। एक टीम पांच छह से अधिक केंद्र नहीं जांच पाती। ऐसे में केवल 50 से 60 केंद्रों पर ही जांच हो पा रही है। आधे से अधिक परीक्षा केंद्रों पर जांच नहीं हो पाती।
विज्ञापन


फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहें.....
जिलाधीश अशोक कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के मद्देनजर पूरे जिला में 7 मार्च से 3 अप्रैल तक धारा 144 लागू की गई है। इसके तहत जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र के पास 200 मीटर क्षेत्र में किसी प्रकार का हथियार लेकर जाना या अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा। परीक्षा अवधि के दौरान किसी परीक्षा केंद्र के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकान खुली पाई गई तो उसके संचालक के खिलाफ भी धारा 144 के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर इन आदेशों की प्रतियां चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें