फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लोड के चलते हिसार में 80 लाख यूनिट खपत बढ़ी, वहीं उत्पादन न होने से लग रहे हैं कट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिजली उत्पादन न होना जिले में बिजली कटौती का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। बिजली निगम की ओर से उत्पादन बढ़ नहीं रहा है। हिसार सर्कल में ही पूरे डीएचबीवीएन यानी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में जैसे ही लोड बढ़ता है उसी समय पंचकूला से बिजली कट लगाने मैसेज आने शुरू हो जाते हैं। बिजली निगम भी कट लगाने शुरू कर देता है। अगर कट नहीं लगाए तो फॉल्ट या नुकसान होने का डर रहता है।
विज्ञापन

जिले में बिजली लोड के चलते औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे के बजाय 18 घंटे और ग्रामीण एरिया में 21 की जगह 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की खपत अधिक होने से अभी पांच से छह घंटे बिजली कटौती की जा रही है। हिसार सर्कल में इस समय प्रतिदिन 80 लाख प्रति यूनिट तक खपत बढ़ गई है। सर्दी के चलते शहर व आरडीएस यानी ग्रामीण घरेलू में बिजली की खपत 50 प्रतिशत कम हो गई थी, पर अब उनमें भी अनुमान से ज्यादा खपत बढ़ गई है।
जुलाई में होगी समस्या दूर
शहर में लगने वाले बिजली कटों को कम करने के लिए बिजली निगम ने कई बिजली घरों की क्षमता बढ़ा ली है। जिस कारण बिजली कट कम हुए हैं। मिल गेट सब डिविजन पर काम हो चुका है। फीडर वाइज काम चल रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों कहना है कि जुलाई माह तक हालात सामान्य हो जाएंगे
विज्ञापन

शनिवार से अब तक कट लगे
एरिया बिजली निर्धारित बिजली कट सप्लाई
शहर 24 घंटे 2.30 घंटे 21.30
आरडीएस 21 घंटे 1.10 घंटे 22.50 घंटे
आरडीएस 16 घंटे 2.45 घंटे 13.15 घंटे
इंडस्ट्रीज 24 घंटे 5.30 घंटे 18.30 घंटे
एपी 8 घंटे 1.50 घंटे 6.10 घंटे
वर्जन
शहर में बिजली घरों की क्षमता बढ़ा रहे हैं। धीरे-धीरे स्थिती सामान्य हो जाएगी। बिजली कटों से निजात मिलेगी। खपत बढ़ने से लोड बढ़ा है। जिस कारण कट लगाने पड़ते हैं। सेक्टर 14 बिजली घर की क्षमता बढ़ा रहे है। बीड़ बिजली घर की क्षमता बढ़ाकर चालू कर दिया है। इससे काफी असर पड़ा है। इस समय सर्कल में 80 लाख यूनिट की खपत है।
विज्ञापन

एसएस रॉय, एसई बिजली निगम हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें