फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आर्य नगर में छह मिष्ठान भंडारों और डेयरी दुकानों से लिए 8 सैंपल

Wed, 28 Oct 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को गांव आर्य नगर में छह मिष्ठान भंडारों और दूध डेयरी की दुकानों से मिठाइयों व दुग्ध उत्पादों के आठ सैंपल लिए।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दूध, घी, बालूशाही, पेड़ा और रसगुल्ले के नमूने एकत्रित किए गए। इन्हें जांच के लिए सरकार की सेंट्रल लैब में भेजा जाएगा। हालांकि, सैंपलों की रिपोर्ट दिवाली के बाद आने की संभावना है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी काजल महतानी के नेतृत्व में टीम आर्य नगर पहुंची और विभिन्न दुकानों से नमूने लिए। विभाग के अनुसार, प्रदेश में करनाल और चंडीगढ़ में सेंट्रल लैब स्थित हैं। सैंपलों को इनमें से किसी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में भी रिपोर्ट आने में लगते हैं 14 दिन
अधिकारियों के अनुसार, सामान्य दिनों में सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने में कम से कम 14 दिन लगते हैं। त्योहारी सीजन में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में नमूने लैब में पहुंचने के कारण जांच में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में रिपोर्ट दिवाली के बाद आने की संभावना है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि संबंधित मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों में मिलावट है या नहीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी काजल महतानी ने बताया कि त्योहार के दौरान मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपल लिए गए हैं। विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि इनमें कोई मिलावट है या नहीं।
- काजल महतानी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें