फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 प्रतिशत आरक्षण भी निकला बीजेपी-जेजेपी सरकार का जुमला : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना (हिसार)। प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। न किसानों को खाद और बीज उपलब्ध करवा पा रही है और न ही युवाओं को रोजगार। प्रदेश सरकार का निजी क्षेत्र की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का दावा भी जुमला साबित हो रहा है। यह बात इनेलो प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने गोविंद वाटिका में उकलाना हलका के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट द्वारा बेरोजगारी पर जारी किए गए ताजा आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की स्थिति बेहद भयानक और डराने वाली है। यह बेहद शर्म की बात है कि भाजपा गठबंधन ने जिस बेरोजगारी को खत्म करने का नारा देकर सत्ता हासिल की। आज उसी भाजपा गठबंधन की सरकार में हालत यह है कि प्रदेश का हर तीसरा ग्रेजुएट युवा बेरोजगार है। भाजपा गठबंधन सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है जिस कारण जहां पेपर लीक, नौकरी बेचने और कई अन्य कारणों से भर्तियों की परीक्षा नहीं हो पाई हैं वहीं ज्यादातर नियुक्तियां अटकी पड़ी हैं। भाजपा सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे, उनमें से किसी भी वादे को पूरा करने का काम नहीं किया गया है। इससे साफ है कि भाजपा को किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने कहा हमें अपने हलके में पार्टी संगठन को मजबूत बनाकर एक बार फिर इनेलो को सत्ता में लाना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, ओमप्रकाश गोयल, राज सिंह मोर, नीतू मलिक, राजेश गोदारा, हलका अध्यक्ष कलीराम खेदड़, अजीत लितानी, बलराज सभ्रवाल, अन्नू सूरा, ललिता टाक, सुशीला गोदारा राजीव राजा, जिला प्रवक्ता रमेश चुघ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें