फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसवाला में मिले 700 साल पुराने सिक्के, अब पुरातत्व विभाग करवाएगा खुदाई

विज्ञापन
प्राचीन सिक्के दिखाकर अधिकारियों को जानकारी देते हुए ग्रामीण। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बालसमंद। जिले के गांव सीसवाला में बुधवार को पुरातत्व विभाग चंडीगढ़ की टीम ने खुदाई के दौरान मिले सिक्का स्थल का दौरा किया। अब विभाग जमीन की खुदाई करवाकर वहां से आवश्यक जानकारी जुटाएगा। टीम करीब 40 सिक्के जांच के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब 20 दिन पहले सीसवाला से किरतान रोड पर पंचायत की जमीन पर मनरेगा से खुदाई का कार्य चल रहा था। तभी खुदाई क्षेत्र के नजदीक कुछ प्राचीन सिक्के मिले जिसकी सूचना ग्रामीण राजीव मेहला ने पुरातत्व विभाग को दी। पुरातत्व विभाग की डिप्टी डायरेक्टर बुनानी भट्टाचार्य, तकनीकी सहायक रविकांत, छायाकार दरबार सिंह और चालक योगेश कुमार ने सर्वेक्षण किया। टीम को मौके पर कुछ प्राचीन सिक्के मिले और कुछ अहम सामान मिला जो टीम अध्ययन के लिए अपने साथ ले गई। सिक्के टीन और लेड धातु के बने हैं। वहीं मौके से मिले मिट्टी के महत्वपूर्ण सामान 1200 से अधिक वर्ष पुराना बताया जा रहा है।
पूरे खेत का किया निरीक्षण
जिस स्थान पर सिक्के निकले हैं, पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने उस स्थान के आसपास चार एकड़ से अधिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने खुदाई क्षेत्र और आसपास की जमीन का निरीक्षण कर आवश्यक सिक्के और मिट्टी से बने कुछ अहम सामान इक्ट्ठा किया। पुरातत्व विभाग की टीम ने सिक्के निकले स्थल से निरीक्षण के दौरान भी सिक्के इक्ट्ठे किये। टीम ने 15 से अधिक सिक्के इक्ट्ठे किये और 18 सिक्के महावीर सहारण ने टीम को सौंपे और कुछ ग्रामीणों ने खुदाई से मिले सिक्के टीम को सौंप दिए।
विज्ञापन

हिसार जिले के गांव सीसवाला में बुधवार को दौरा किया। करीब 700 वर्ष पहले के सिक्के मिलने वाली जगह पर अब विभाग की टीम खुदाई करेगी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी। ग्रामीणों से कुछ सिक्के लिए गए है उनको साफ करके सही जानकारी दी जाएगी। - डॉ. बुनानी भट्टाचार्य, डिप्टी डायरेक्टर पुरातत्व विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें