फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से ट्रक की खिड़की में खड़े क्लीनर की टांग कटी, रक्त स्राव से मौत

विज्ञापन
मौके पर खड़ा ट्रक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बास। मुंढाल के पास ढाबे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। ढाबे के आगे ट्रक की खिड़की में खड़े क्लीनर 26 वर्षीय बीकानेर निवासी राजूराम को एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में राजूराम की एक टांग कट गई। उसे तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अधिक खून बहने से मरीज की जान बचाई नहीं जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बीकानेर निवासी विजयपाल ने बताया कि वह ट्रक चालक है और उसके गांव का राजूराम उसका सहायक था। बीकानेर से पीओपी लेकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में मुंढाल के पास ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। उनका ट्रक सड़क से कुछ दूर खड़ा था। खाना खाने के बाद राजूराम ट्रक की खिड़की में खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रॉला आया और उसके ट्रक से टकराते हुए राजूराम को टक्कर मार दी। हादसे में राजूराम की एक टांग कट गई जो ट्राले में फंसकर रह गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रक चालक विजयपाल के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है। - परमजीत सिंह, थाना प्रभारी बास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें