हिसार। जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट के तहत दाखिला प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालयों में सबसे अधिक रुझान दिखाया है। शहर में राजगढ़ रोड़ स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट में ही 70 प्रतिशत से अधिक सीटें भर गई हैं।
वहीं, दिल्ली रोड़ स्थित राजकीय महिला कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट के तहत 53 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए। इसके अलावा दयानंद महाविद्यालय में 47 प्रतिशत और जाट कॉलेज, एफसी कॉलेज और इंपीरियल कॉलेज में 35 से 40 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं। जिन विद्यार्थियों ने फीस भर दी है, उन्हें अपने दस्तावेज भी कॉलेज में जमा करवाने होंगे, इसके बाद ही उनकी दाखिला प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। अब उच्चतर शिक्षा विभाग दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी करेगा। जिन विद्यार्थियों ने पहली मेरिट लिस्ट में कहीं दाखिला नहीं लिया, उनका नाम भी दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा।
किस कॉलेज में कितने दाखिले हुए
राजकीय पीजी कॉलेज
कोर्स कुल सीटें सीटें भरी
बीए 720 536
बीएससी नॉन मेडिकल 240 251
बीएससी मेडिकल 160 123
बीकॉम 240 192
बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स 55 26
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 55 29
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 40 24
बीकॉम ऑनर्स 40 25
बीएससी गणित ऑनर्स 40 22
----------
राजकीय महिला कॉलेज
बीए 320 196
बीकॉम 240 122
बीएससी नॉन मेडिकल 80 48
बीएससी कंप्यूटर 80 29
बीएससी मेडिकल 40 21
बीए ज्योग्रॉफी 40 09
----------
दयानंद कॉलेज
बीए 800 394
बीकॉम 340 187
बीएएमसी 60 11
बीबीए 60 21
बीसीए 60 27
बीएससी नॉन मेडिकल 400 187
बीएससी मेडिकल 220 82
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 30 19
------------
एफसी कॉलेज
बीए 600 250
बीकॉम 300 103
बीएससी नॉन मेडिकल 80 34
बीएससी मेडिकल 20 08
बीएससी बायोटेक 50 10
बीएससी कंप्यूटर साइंस 50 12
----------
जाट कॉलेज
बीए 960 421
बीकॉम एडिड 180 89
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 160 44
बीसीए 100 20
बीएससी नॉन मेडिकल 160 99
बीएससी इलेक्ट्रोनिक 40 09
बीएससी मेडिकल 80 28
बीएससी बायोटेक 80 11
-----------