फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी के बनौरा कार्यक्रम में दोबारा डीजे नहीं लगाया तो साउंड की दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग

विज्ञापन
 पेट्रोल लेकर दुकान पर आग लगाने आये युवक।
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। शादी के बनौरा कार्यक्रम में दोबारा डीजे नहीं लगाने पर तीन युवकों ने आदमपुर खंड कार्यालय के पास स्थित एक साउंड की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस आगजनी में दुकान में रखा कुछ सामान जल गया। आग लगाने की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव सदलपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वीरवार रात को गांव सदलपुर के ढांड रोड स्थित सुशील भादू की ढाणी में शादी समारोह में बनौरा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के लिए सुशील कुमार ने डीजे साउंड बुक किया था। दुकान के कारिंदे सदलपुर निवासी धर्मवीर व पवन ने रात करीब 11 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गाड़ी को खड़ा कर दिया। इस दौरान रवि व गुलाब ने धर्मवीर का फोन कर डीजे साउंड को दोबारा सुशील के घर लेकर आने के लिए कहा। ऐसा न करने पर दुकान में आग लगाने की धमकी दी। देर रात करीब तीन बजे सुनील को दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उसने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


- रात पौने तीन बजे पंप पर बोतल में तेल लेेने पहुंचे
शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि रात करीब पौने तीन बजे बाइक पर सवार दोनों युवक एक पेट्रोल पंप पर बोतल में तेल लेने गए थे। इसके बाद पंप के कारिंदे ने बोतल में तेल डालने से मना कर दिया। सीसीटीवी में कैद दोनों युवक बाइक में तेल डलवाकर चले जाते हैं। कुछ दूर जाकर दोनों युवकों ने बाइक से तेल निकालकर बोतल में भर लिया। पहले एक युवक मिट्टी से भरा थैला लेकर आता है ताकि पेट्रोल दुकान के बाहर न जाए फिर दूसरा युवक तेल डालकर दुकान में आग लगाकर भाग जाता है। आग लगाने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें