सोमवार को बस में भीड़ बढ़ने पर दरवाजे में खड़े होकर सफर करते यात्री।
हिसार। कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए सोमवार को 70 बसें भेजी गईं। कार्यक्रम के लिए हिसार डिपो से 142 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। अन्य बसें मंगलवार सुबह रवाना होंगी। वहीं, 80 निजी ऑपरेटरों की बसें भी भेजी जाएंगी। इसके लिए रोडवेज महाप्रबंधक और आरटीए अधिकारियों को निर्देश मिले हैं। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि प्रशासन की ओर गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में लोगों को भेजने के लिए बसें मांगी थी। मंगलवार को आवश्यक रूट पर ही बसें चलेंगी।
जोखिम भरा सफर... जिंदगी दांव पर
सोमवार को लोकल और लंबी दूरी की बसों में इतनी भीड़ रही कि कई यात्रियों को दरवाजों पर लटककर जोखिम भरा सफर करना पड़ा। भीड़भाड़ ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए चिंता बढ़ा दी। इस दौरान एक यात्री जिंदगी दांव पर लगाकर मोबाइल पर बात करता हुआ।