फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अपने स्तर पर पेपर तैयार करेंगे कॉलेज, लीक हुआ तो जिम्मेदारी डीन की

Tue, 25 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) से जुड़े कॉलेज भविष्य में अपने स्तर पर प्रश्नपत्र (पेपर) तैयार करेंगे और परीक्षाओं का संचालन करवाकर खुद ही पेपर चेक करेंगे। इस दौरान कोई भी पेपर लीक होता है तो संबंधित कॉलेज के डीन की जिम्मेदारी होगी। वीएलडीए परीक्षा पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन यह निर्णय लिया गया।
इससे पूर्व पेपर लीक मामले में विद्यार्थियों ने वीसी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया। साथ ही विश्वास दिलाया कि सभी परीक्षाएं नहीं, लीक हुए पेपर को ही रद्द किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सुबह क्रांतिकारी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (केएसओ) के अध्यक्ष हरिकेश ढांडा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के वीसी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रशासन ने 20 नवंबर तक कार्रवाई का समय मांगा था लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया। इसके बाद उन्हाेंने दोबारा धरना शुरू किया था। ढांडा ने कहा कि 15 जिलों के कॉलेजों में आयोजित वीएलडीए परीक्षाओं को रद्द किया गया था, जिससे हजारों छात्रों को मानसिक तनाव और असमंजस का सामना करना पड़ा। यदि प्रशासन जांच में देरी करेगा या छात्रों के हित में निर्णय नहीं होगा तो आंदोलन फिर तेज किया जाएगा।

सभी परीक्षाएं रद्द करने के फैसले ने भड़काया विवाद
वीएलडीए प्रथम वर्ष की परीक्षा के एक पेपर के लीक होने की सूचना प्रशासन तक पहुंची। विद्यार्थियों के अनुसार, जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बिना किसी पारदर्शिता और दबाव में सभी आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय ले लिया। इस फैसले को छात्रों ने अन्यायपूर्ण और तुगलकी बताया। उनका कहना था कि वे महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा देते हैं, ऐसे में केवल एक पेपर की गलती के कारण सभी परीक्षाएं रद्द करना अनुचित है।
विज्ञापन

:::::
अब तक परीक्षाओं से जुड़ी सारी प्रक्रिया लुवास प्रशासन संचालित करता था। भविष्य में लुवास से जुड़े सारे कॉलेज अपने स्तर पर पेपर तैयार करेंगे और खुद ही चेक करेंगे। कोई पेपर लीक होता है तो संबंधित कॉलेज के डीन की जिम्मेदारी होगी। - डॉ. नीलेश सिंधु, जनसंपर्क अधिकारी, लुवास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें