फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 6500 रुपये व मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। गांव मिर्चपुर के मंगलाराम सुरजाराम पूनिया मेमोरियल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पेट्रोल पंप के कारिंदे को पिस्तौल व फरसा दिखाकर उससे 6500 रुपये नकदी व मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना प्रभारी उमेद सिंह, हांसी सीआईए व जींद पुलिस की पीसीआर घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने लूट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोथकलां निवासी दीपक ने बताया कि वह और दूसरा सेल्समैन मिर्चपुर निवासी महीपाल पंप पर करीब 9 बजे खाना खा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उनके पंप पर आए। जब वह बाइक देखकर पेट्रोल डालने के लिए उनके पास गया तो उसी दौरान उनमें से एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी व दूसरे ने बरछा निकाल लिया। उसके पास से 6500 रुपये नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया और तीनों आरोपी जींद की तरफ भाग गए। तीनों बदमाशों ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था व काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी।
इसी पेट्रोल पंप पर 2 नवंबर 2018 को भी रात करीब 9 बजे 43 हजार रुपये की लूट हुई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश
सेल्समैन के बयान पर बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पेट्रोल पंप के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज अभी तक नहीं मिली है। सीआईए व साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

उमेद सिंह, थाना प्रभारी, नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें