हिसार। ओमिक्रॉन को मात देने के लिए स्वास्थ्य मुख्यालय ने हिसार नागरिक अस्पताल को चार और वेंटिलेटर भेजे हैं। अब नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर की संख्या 33 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों से आक्सीजन प्लांट की जानकारी भी मांगी है। अब तक सरकारी और निजी अस्पतालों समेत कुल 11 प्लांट हैं। वहीं नागरिक अस्पताल में दूसरा ऑक्सीजन प्लांट का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है।
अब तक जिले में निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों समेत करीब 1580 बेड कोरोना मरीजों के लिए निर्धारित कर लिए गए हैं। इनमें ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर बेड की सुविधा भी दी गई है। कुछ नए निजी अस्पतालों को भी इस बार कोरोना उपचार के लिए लिस्ट में जोड़ा गया है। हिसार में अब तक 77 लोग हाई रिस्क देशों से लौटे हैं। अब तक कुल 248 लोग विदेशों से वापस आ चुके हैं। गाइडलाइन के अनुसार इन लोगों को अपने घरों पर क्वारंटीन किया गया है। इन लोगों के आठवें दिन सैंपल करवाए जा रहे हैं। साथ ही संक्रमित मिलने पर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। जिले के 11 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं।
नीकू वार्ड को मिली फोटो थैरेपी मशीन
नवजात बच्चों के लिए नागरिक अस्पताल को फोटो थैरेपी मशीन मिली है। अब नीकू वार्ड में कुल 10 फोटो थैरेपी मशीन हो गई हैं। कोरोना में बच्चों के संक्रमित होने पर उपचार संबंधी करीब 100 चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
आक्सीजन प्लांट की यह रहेगी व्यवस्था -
अस्पताल पीएसए प्लांट स्टेट्स
सीएमसी अस्पताल 280 लीटर प्रति मिनट
गीतांजलि अस्पताल 210 लीटर प्रति मिनट
नागरिक अस्पताल 200 लीटर प्रति मिनट
सपरा अस्पताल 300 लीटर प्रति मिनट
सर्वोदय अस्पताल 250 लीटर प्रति मिनट
मेडिसिटी अस्पताल 100 लीटर प्रति मिनट
सुखदा अस्पताल 250 लीटर प्रति मिनट
नागरिक अस्पताल हांसी 200 लीटर प्रति मिनट
भारत अस्पताल 100 लीटर प्रति मिनट
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज 960 लीटर प्रति मिनट
जिंदल अस्पताल 200 लीटर प्रति मिनट
नोट- अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दूसरा टैंक 10 हजार लीटर की क्षमता का है। इसके अलावा 11 हजार लीटर की क्षमता का प्लांट भी लगाया जाना है।
6365 का हुआ टीकाकरण
जिले में शनिवार को 6365 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 60 से अधिक आयु वर्ग में 66 को, 45 से 60 के आयु वर्ग में 234 लोगों को और 18 से 44 आयु वर्ग में 833 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक पहली डोज 1030704 लोगों को तथा दूसरी डोज 485339 ने लगवाई है।
जिले में वैक्सीनेशन के आंकड़े
पहली डोज - 14529
फ्रंटलाइन वर्कर - 8771
60 से अधिक आयु वर्ग - 148579
45-60 आयु वर्ग - 225393
18-44 आयु वर्ग - 633432
-------------
दूसरी डोज लगी - 485339
हेल्थ वर्कर - 14383
फ्रंटलाइन वर्कर - 8606
60 से अधिक आयु वर्ग - 87246
45-60 आयु वर्ग - 121093
18- 44 आयु वर्ग - 254011
--------------