अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया आईसीएस आई के सीएस फाउंडेशन दिसंबर 2017 का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इस बार टॉप 25 की रैंक पाने वालों में से कई होनहार विद्यार्थी हिसार से जुड़े हैं।
हिसार स्थित विशेष एकेडमी ऑफ कॉमर्स का सर्वश्रेष्ठ परिणाम आया है। 14 विद्यार्थियों ने टॉप 25 में जगह बनाई है। ऐसा हिसार में पहली बार हुआ है। यह परीक्षा पिछले साल 29-30 दिसंबर को आयोजित हुई थी। 12वीं के बाद होने वाली यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। परीक्षा में रवि, प्रिंस, सक्षम ने 354 अंकों के साथ ऑल इंडिया में 9वीं रैंक हासिल की। राघव, उर्वशी, दीपांशु, भव्या, ज्योति, किटन, सुनीति, सनी, जश्न, ज्योतिका, भविष्य ने अच्छी रैंक हासिल की। विद्यार्थी एकेडमी में पहुंचे। यहां केक काटकर और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
सक्षम पसरीचा ....
ऑटो ड्राइवर जनक कुुमार के बेटे सक्षम पसरीचा ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए मेरे माता-पिता और सबसे ज्यादा मेरी एकेडमी के टीचर ने मुझे सपोर्ट किया। दिन में एकेडमी एजुकेशन को मिलाकर रोजाना 11 से 12 घंटे पढ़ाई करता था। एकेडमी पर हमें अलग से पढ़ाई के लिए एक कमरा दिया गया था।
रवि कुमार...
केमिस्ट रमेश चंद्र के बेटे रवि ने कहा कि मुझे मेरे पैरेंट्स हमेशा प्रेरित करते थे। यह जज्बा रोज मेरे जहन में उतारते थे। एकेडमी के टीचर्स ने घरेलू व्यवहार करके मुझे इस चीज के लिए प्रेरित किया। मैं नौ महीनों से 12 घंटे पढ़ाई करता था
------
प्रिंस गोयल....
राजेश गोयल के बेटे प्रिंस गोयल ने कहा कि मैं इस रैंकिंग के लिए अपनी एकेडमी को श्रेय देता हूं। इन्होंने मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट किया, उसके बाद मुझे मेरे घर पर मम्मी और पापा ने सपोर्ट किया। तीन महीने से हम लगातार पढ़ाई करते रहते थे। एकेडमी पर पढ़ाई के साथ 14 घंटे की पढ़ाई हो जाती थी
दीपांशु सपड़ा ने हासिल की 11वीं रैंक
हिसार के दीपांशु सपड़ा ने ऑल इंडिया लेवल पर 11वीं रैंक हासिल की। दीपांशु ने 350/400 अंक प्राप्त करके टॉप सूची में स्थान ग्रहण किया है। महेंद्र सपड़ा के बेटे दीपांशु ने कहा कि वह पिछले कुछ महीने से दिन-रात लगातार पढ़ाई करते थे।