हिसार। आंगनबाड़ी हेल्पर एवं वर्कर यूनियन के आह्वान पर हिसार लघु सचिवालय के सामने बिमला राठी की अध्यक्षत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। उनका कहना था कि मांगे नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
राज्य नेता जगमति मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से टरकाए जाने का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंगनवाड़ी नेता बिमला राठी ने कहा कि महिलाएं अपने हक के लिए धरने पर बैठी हैं। सरकार को उनकी मांगे माननी ही होगी। इस मौके पर राजबाला, बिमला कुंडू, मंतारी, सुनीता, पार्वती, सुशीला, गुलशन, कमलेश बूरा, अनिता, भतेरी, प्रवीण सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं ।
- समर्थन में पहुंची रोडवेज यूनियन
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर किरमारा एवं अन्य नेता आंगनबाड़ी महिलाओं के समर्थन में पहुंचे।
उन्होंने कहा आंगनबाड़ी महिलाओं को आंदोलन करने का शौक नहीं है, लेकिन सरकार बार-बार वादाखिलाफी करके सरकार ने आंदोलन करने को बाध्य किया है। इस मौके पर कुलदीप पाबड़ा, रमेश सैनी, अरुण शर्मा मौजूद रहे।
आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन को रोडवेज यूनियन का समर्थन