फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजकीय आईटीआई में 652 सीटों पर आए 507 आवेदन, सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में

Wed, 11 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हांसी के दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 652 सीटों पर 507 आवेदन आ चुके हैं। सबसे ज्यादा आवेदन इलेक्ट्रिशियन की ट्रेड के लिए आए हैं। इसमें अब तक 143 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। इस ट्रेड में लिए मात्र 20 सीटें हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ट्रेड जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 66, मैकेनिक के लिए 59, रेफ्रिजरेशन एंड एसी एक्सपर्ट के लिए 46, फीटर के लिए 43, प्लंबर के लिए 23, वेल्डर के लिए 20, मशीनिस्ट के लिए 19, टर्नर 15, स्टेनोग्राफर के लिए 13, मैकेनिक सीईए के लिए 13, टीपीईएस के लिए 10, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के लिए 13, एमसीईए के लिए 13 आवेदन आए हैं। दाखिले के लिए आवेदन 20 जून तक होंगे। राजकीय आईटीआई में 18 ट्रेड हैं, जिसमें करीब 1024 सीटें हैं। यहां पर प्रथम वर्ष के लिए केवल 660 सीटों पर ही दाखिले होने हैं। वहीं राजकीय महिला आईटीआई में पांच ट्रेड पर 156 सीटें हैं। यहां महिला आईटीआई में कॉस्मेटोलॉजी, स्टेनो, इलेक्ट्रॉनिक, सिलाई व एंब्रायडरी से संबंधित पांच ट्रेड की 156 सीटें हैं। इसके अलावा उपमंडल में बरवाला रोड स्थित श्रीराम आईटीआई, सुल्तानपुर में बालाजी आईटीआई व थुराना में श्री कृष्णा आईटीआई के निजी संस्थान हैं। जहां पर दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें