फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar : धरना दे रहे विद्यार्थियों पर एचएयू के सुरक्षा कर्मियों ने किया हमला, तीन के सिर फूटे; हालात तनावपूर्ण

Wed, 11 Jun 2025 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

छात्रों पर हुए हमले के बाद प्रदर्शनकारी छात्र भड़क गए। देर रात तक कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। स्थिति काे नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
घायल छात्र अस्पताल में... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में धरना दे रहे विद्यार्थियों पर एचएयू के सुरक्षा कर्मियों ने डंडों से हमला किया। इसमें तीन विद्यार्थियों के सिर फूट गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों पर हुए हमले के बाद प्रदर्शनकारी छात्र भड़क गए। देर रात तक कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। स्थिति काे नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन


एचएयू के एमएससी व पीएचड़ी के विद्यार्थी स्कॉलरशिप घटाए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे थे। दौरान कुलपति कार्यालय के बाहर जाने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से टकराव हो गया।एक विद्यार्थी को चोट आई ।विद्यार्थी अपनी मांग को लेकर एचएयू गेट नंबर चार धरना देने पहुंचे। 

बाद में रात के समय कुलपति आवास के बाहर धरना देकर बैठ गए। रात करीब 11 बजे के आसपास कुलपति की गाड़ी आई तो सुरक्षा कर्मियों ने विद्यार्थियों को हटाने के लिए प्रयास किया। इस बीच विद्यार्थी नहीं हटे तो सुरक्षा कर्मियों ने डंडों से हमला कर दिया। जिसमें तीन विद्यार्थियों चक्षु, दीपांशु, निखिल के सिर फूट गए। उनके सिर से खून बहते देख उनके साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों का आरोप है कि मौके पर पुलिस कर्मी भी तैनात थे। जब सुरक्षा कर्मियों ने हमला किया तो पुलिस कर्मी वहां से हट गए। रात 12बजे बाद तक मौके पर कुलपति आवास के बाहर हालात तनावपूर्ण बने हुए थे। आक्रोशित विद्यार्थी विरोध जताते रहे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें