फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, 43 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी के निरीक्षण में 43 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

हिसार। एडीसी स्वप्निल रविंद्रा पाटिल ने बुधवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 43 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सबसे ज्यादा 23 कर्मचारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में गैर हाजिर मिले। सभी अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
औचक निरीक्षण के बारे में एडीसी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय एवं जिला सांख्यिकी विभाग के कार्यालय में 5-5 कर्मचारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में 23, जिला परियोजना समन्व्यक, समग्र शिक्षा कार्यालय में 7, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार प्रथम एवं द्वितीय के कार्यालय में 3 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। उन्हें अनुपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यालयों में सुबह 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि कार्यालयों में अपने कार्यों को लेकर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें