फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 42 नए केस, आंकड़ा पहुंचा 797

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में रविवार को डेंगू के 42 नए मामले सामने आए। जिसके बाद इस सीजन में अब तक डेंगू मरीजों का आंकड़ा 797 तक पहुंच गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी तक 4203 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 797 लोगों में डेंगू का संक्रमण मिला है। 666 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं और फिलहाल जिले में 130 डेंगू सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

--
रविवार को इन जगहों से मिले केस
रविवार को शिव कॉलोनी व पातन गांव से 7 वर्षीय बच्चा, हांसी से 7 वर्षीय बच्ची, पटेल नगर से 10 वर्षीय बच्चा, हांसी के किला बाजार से 13 वर्षीय बच्चा, अग्रोहा से 14 वर्षीय बच्चा, नंगथला से 20 वर्षीय युवक, अग्रोहा से 20 वर्षीय दो युवती, मॉडल टाउन एक्सचेंज से 20 वर्षीय युवक, दुर्जनपुर से 22 वर्षीय युवक, अग्रोहा से 22 वर्षीय युवक सहित अलग-अलग जगह से कुल 42 लोगों में डेंगू संक्रमण मिला।
विज्ञापन

--
हर के ब्लड बैंकों पर किट की स्थिति
ब्लड बैंक - किट
सर्वोदय ब्लड बैंक - 00
नलवा ब्लड बैंक - 00
मंगलम ब्लड बैंक - 50
पांच-छह दिन से 200 किट की डिमांड की थी। आज 50 किट आई हैं।
- डॉ. जीआर गुप्ता, मंगलम ब्लड बैंक, हिसार।
डिमांड भेजी हुई है। आज किट आने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं आई।
- डॉ. संदीप कालरा, सर्वोदय ब्लड बैंक, हिसार।
कल 16 किट आई थीं। ये इस्तेमाल हो चुकी हैं। डिमांड 50 किट की भेजी गई थी। अभी बाकी कब तक आए, कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल किट नहीं है।
- डॉ. जेपीएस नलवा, नलवा ब्लड बैंक, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें