फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में 4 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खत्म, लोड कम करने के लिए लग रहे 6 घंटे तक अघोषित कट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में 15 दिन में बिजली की डिमांड 8 लाख यूनिट प्रतिदिन से बढ़कर 12 लाख हो गई है। जिस कारण बिजली निगम को लोड कम करने के लिए कट लगाए जा रहे हैं। दिन में 6 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। बिजली के अघोषित कट के कारण बिजली निगम के पास शिकायतों की संख्या भी चार गुणा हो गई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास चल रहा है। जिस कारण शहरी क्षेत्र में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। शहरी क्षेत्र के कुल एक लाख 8 हजार उपभोक्ता हैं। मार्च महीने में तीसरे सप्ताह में शहरी क्षेत्र में बिजली की मांग 8.10 लाख यूनिट थी। अब यह मांग 12.09 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार तापमान में उछाल के कारण बढ़ोतरी हो रही है। पानीपत थर्मल की 220 मेगावाट की एक इकाई में तकनीकी खराबी आई। जिस कारण बिजली की कुछ किल्लत रही। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में लोड शेयरिंग के हिसाब से बिजली के कट लगाए गए। वीरवार रात 30-30 मिनट के चार और 45-45 मिनट के दो कट लगाए गए। इसके अलावा दिन में भी बिजली कटौती रही। उपभोक्ताओं को औसतन चार से छह घंटे की बिजली कटौती सहनी पड़ी।
इन बिजलीघरों पर बढ़ा लोड
132केवी के बीड़ बिजलीघर
33केवी के राजगढ़ रोड स्थित बिजलीघर
33केवी के सेक्टर-14 स्थित बिजलीघर
33केवी के सीसवाल स्थित बिजलीघर
33केवी के मंगाली स्थित बिजलीघर
33केवी के बड़सी स्थित बिजलीघर
-33केवी के थुराना स्थित बिजलीघर
33केवी के सिसाय स्थित बिजलीघर
33केवी के खरड़ अलिपुर स्थित बिजलीघर
33केवी के खरक पूनिया स्थित बिजलीघर
33केवी के मुंढाल स्थित बिजलीघर
33केवी के सेक्टर 27-28 स्थित बिजलीघर
132केवी के खेदड़ स्थित बिजलीघर
कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण बिजली की कटौती की गई। लोड रिडक्शन के चलते यह कट लगाए गए थे। दो दिन में बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। पिछले 15 दिन में शहरी क्षेत्र में बिजली की मांग काफी बढ़ी है। - बिजेंद्र लांबा, कार्यकारी अधिकारी, डीएचबीएनएल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें