फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 गांवों में से 38 पर रहेगी खास निगरानी

Fri, 08 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय ने पहले चरण के लिए संवेदनशील तथा अति संवेदनशील गांवों की सूची जारी की है। दस जनवरी को पहले चरण में हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय तथा नारनौंद खंड के 118 गांवों में मतदान होना है। जिसमें से 38 गांवों को इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


हिसार प्रथम खंड के 46 गांवों में कुल 213 मतदान केंद्र होंगे। इसमें दस मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 9 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए हैं। हिसार खंड दो में 42 गांवों में 200 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 20 को संवेदनशील तथा 41 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

नारनौंद खंड में 30 गांव में 152 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 53 को संवेदनशील तथा 25 को अति संवेदनशील घोषित किया है। पहले चरण में कुल 118 गांवों में 565 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 83 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा 75 अति संवेदनशील घोषित किए हैं।
विज्ञापन


हिसार प्रथम
हिसार प्रथम में संवेदनशील बाडया रागड़ान, गंगवा, हरिता, खरड़ अलीपुर, लाडवा, मंगाली आकलान, मंगाली झारा, नलवा, तलवंडी रुक्का शामिल हैं। इस खंड में अति संवेदनशील भगाना, मय्यड़, नियाणा हैं।

हिसार द्वितीय
हिसार द्वितीय में संवेदनशील गांवों की सूची में आर्य नगर, बालसमंद, धीरणवास, गावड़, गोरछी, मात्रश्याम, रावलवास खुर्द, सलेमगढ़, सिंघरान को रखा गया है। इस खंड के गांव खारिया को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

नारनौंद
नारनौंद में बुडाना, कागसर, खेड़ी लोचब, खेड़ी रोज, किन्नर, मोठ, राजथल, राखी खास, राखी शाहपुर, सुलचानी को संवेदनशील घोषित किया गया है। अति संवेदनशील पेटवाड़, मिर्चपुर, लोहारी राघो, कोथ कलां, खेड़ी जालब, कापड़ो, भैंणी अमीरपुर को रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें