फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू ने चलाया ग्रीन इंडिया हेल्दी इंडिया अभियान

Fri, 08 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वीरवार को ग्रीन इंडिया हेल्दी इंडिया अभियान चलाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में वाहन नहीं चले। विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना व खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव प्रो. एम.एस. तुरान सहित विवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. कुलदीप बंसल, राष्ट्रीय सेवा योजना की को-ऑर्डिनेटर प्रो. सुजाता सांघी व खेल निदेशक डॉ. शशि भूषण लुथरा उपस्थित थे।

प्रो. एम.एस. तुरान ने कहा कि विश्वविद्यालय के इस कदम से विवि के साथ-साथ समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक अच्छा संदेश जाएगा। इस आयोजन से न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि अनुशासन तथा भाईचारे की भावना भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


पैदल पहुंचे कार्यालय
वीरवार सुबह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व कुलसचिव प्रो. एम.एस. तुरान अपने कार्यालयों में पैदल आए। भोजनावकाश के दौरान वे पैदल ही भोजन के लिए गए। इसके अतिरिक्त जागरूकता रैली के दौरान भी विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाने के लिए कुलपति व कुल सचिव रैली में साथ रहे। विवि परिसर में पूरा दिन विशेष कारण के बिना कोई भी वाहन नहीं चला।

वाहन नहीं चलाने की प्रार्थना
विवि के सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ स्वयंसेवकों ने भी विवि में आगंतुकों तथा विवि परिसर में रहने वाले निवासियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों से वाहन न चलाने की प्रार्थना की। कई कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों ने एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए साइकिल का प्रयोग किया।

प्रत्येक माह का पहला वीरवार वाहन फ्री दिवस
प्रो. टंकेश्वर कुमार ने घोषणा की कि विवि में प्रत्येक माह का पहला वीरवार इसी प्रकार वाहन फ्री दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण अब किसी इलाके, प्रांत या देश की समस्या नहीं रही है, बल्कि यह समूचे विश्व की समस्या बन गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अब हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा नई योजनाएं बनाई जाएंगी व इन योजनाओं को लागू किया जाएगा। वर्तमान योजनाओं की भी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें