फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू से जुड़े किसी कॉलेज में सीट नहीं घटेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जीजेयू के अधिकारियों की बैठक में फैसला लिया गया कि यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में सीट नहीं घटाई जाएंगी। पिछले साल की संख्या के अनुसार ही कॉलेजों को सीट दी जाएंगी। कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. नरसी राम, परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।
प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में इस वर्ष कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय कैंपस में बीएससी (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा इन योगा साइंस एंड थेरेपी तथा मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी) कोर्स शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय में इन दिनों विभिन्न कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। बीटेक एवं बीटेक लीट इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी (एचएसटीईएस), पंचकूला की ओर से वेबसाइट www.hstes.org.in पर ऑनलाइन काउंसिलिंग से किया जाएगा।
विज्ञापन

बीटेक कंप्यूटर साइस एंड इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी, बीटेक इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग, बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, बीटेक पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग तथा बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि छह जून है। विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों के एमएससी साइकोलॉजी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी मास कम्युनिकेशन, एमएससी मैथेमेटिक्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी इकोनॉमिक्स, एमटेक कंप्यूटर साइस एंड इंजीनियरिंग, एमटेक एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, एमटेक नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमटेक फूड टेक्नोलॉजी, एमटेक जियो-इन्फोर्मेटिक्स, एमफार्मा फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, एमफार्मा फार्मास्युटिक्स, एमफार्मा फार्माकोलॉजी, एमफार्मा फार्माकोगनोसी, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी मस्कुलोस्केलटल डिसऑर्डर्स, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी न्यूरोलोजिकल डिसऑर्डर्स, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी कार्डियोथेरेसिस एंड पल्मोनरी डिसऑर्डर्स, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी, एमबीए, एमबीए फाइनेंस, एमबीए मार्केटिंग, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, एमबीए पार्ट-टाइम सायंकालीन, एमकॉम, एमसीए प्रथम वर्ष, एमसीए लीट द्वितीय वर्ष, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग, पीजी डिप्लोमा इन योगा साइस एंड थेरेपी, बीएससी (ऑनर्स) इकोनोमिक्स, बैचलर ऑफ फार्मेसी, बैचलर ऑफ फार्मेसी लीट द्वितीय वर्ष, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी और जिले के सभी संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों के एमटेक, एमबीए व एमसीए कोर्सेज में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 22 जून है। ड्यूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स-एमएससी फिजिक्स, ड्यूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) केमिस्ट्री-एमएससी केमिस्ट्री, ड्यूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) मैथेमेटिक्स-एमएससी मैथेमेटिक्स, ड्यूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून है। दाखिलों से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


विरोध के बाद पलटा फैसला
जीजूये की ओर से जाट, डीएन, गवर्नमेंट कॉलेज में 560 सीट घटाने का लेटर कॉलेजों को जारी किया गया था। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन, हरियाणा स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने इसका विरोध किया। जीजेयू के कुलसचिव को मांगपत्र सौंपा। कुलपति टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीट घटाने का फैसला पलट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें