फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के कारण हो रही केबल ब्लास्ट, बिजली कट झेल रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गर्मी के कारण बिजली की केबल ब्लास्ट होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस कारण पूरा शहर को बिजली कट झेलने पड़ रहे हैं। बुधवार को भी अर्बन एस्टेट में केबल ब्लास्ट हो गई। दोपहर तीन बजे आए फॉल्ट को ठीक करने में रात के साढ़े आठ बजे गए। इसके बाद ही बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। करीब पांच घंटे से भी अधिक समय तक अर्बन एस्टेट और इसके साथ लगते क्षेत्रों में लोगों को बार-बार बिजली कट से परेशान होना पड़ा। हालांकि अन्य फीडरों पर कुछ समय तक लोड डालकर सप्लाई देने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह पर्याप्त नहीं रही।
इन क्षेत्रों में भी हुई परेशानी
इसके अलावा नागोरी गेट स्थित फीडर में भी कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण नागोरी गेट, मोरी गेट, सैनियान मोहल्ला, महावीर कालोनी, ऋषि नगर आदि क्षेत्रों में रहने वाले शहरवासियों को बिजली कट झेलने पड़े। लोग बार-बार बिजली हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते रहे। मगर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बिजली उपभोक्ता संजय कुमार, शिव कुमार, सुभाष चंद्र, दयानंद, विवेक, रामकिशन, नरेश शर्मा, दीपक गुप्ता आदि ने बताया कि बार-बार कट लग रहे हैं। इन कटों की पहले से कोई जानकारी भी नहीं होती है। आग उगलती गर्मी में बिजली कटों के कारण परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


रात में आंधी आई तो गुल हुई बिजली
इसके अलावा शहर के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार रात को आंधी आने के कारण सप्लाई बाधित हो गई। लोगों का आरोप है कि आंधी रुकने के बाद भी काफी देर तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी और बिजली कटों के कारण शहरवासियों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन

वर्जन
गर्मी के कारण केबल डैमेज हो रही है। इसी के चलते बिजली सप्लाई बाधित होती है। फिर भी हम दूसरे फीडरों पर लोड डालकर सप्लाई देने का प्रयास करते हैं। अगर कोई ट्रांसफार्मर नहीं जुड़ता है तो सप्लाई बंद हो जाती है।
-सतीश कुमार, एक्सईएन, डिविजन नंबर एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें