फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: किशोरी से मां के प्रेमी समेत 3 ने किया दुष्कर्म, मां और अन्य 4 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 09 Dec 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

लड़की जैसे-तैसे कर भाई को लेकर यहां पिता के पास आई और आपबीती बताई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर की रहने वाली 13 साल की किशोरी के साथ उसकी मां के प्रेमी और प्रेमी के दो साथियों ने बार-बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उल्टा मां ने बेटी को पीटा। एक नामजद युवक के पिता ने किशोरी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बयान देकर बताया कि मेरी मां और पिता का दिसंबर में 2022 में तलाक हो गया था। उसके बाद वह भाई और मां के साथ रहने लगे। मां कहीं काम करती थी। मेरी मां के अभिषेक नामक युवक के साथ गलत संबंध थे। वह हमारे घर पर आता-जाता था। मेरी मां काम करने जाती थी तो वह पीछे से घर में आता था।

जुलाई 2022 में स्कूल से आने के बाद घर पर अकेली थी। तब अभिषेक ने घर आकर जबरदस्ती गलत काम किया और धमकी देकर कहा कि यदि किसी को बताया तो तुझे व तेरे भाई को जान से मार दूंगा। उसके बाद मां घर आई तो मैंने सारी बातें उनको बताई। तब मेरी मां ने मुझे धमकाते हुए कहा कि अभिषेक मेरे साथ रिलेशनशिप में है तो तेरे साथ गलत काम नहीं कर सकता। मां ने मेरे साथ मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि उसके बाद अभिषेक रोज घर आता और मुझे अकेली देखकर गलत काम करता। बाद में 29 अगस्त 2023 को अभिषेक और मां मुझे व मेरे भाई को नया गांव चंडीगढ़ में ले गए। वहां हिसार का अमरदीप और जींद का प्रदीप पहले से रहते थे। मैं उस मकान में अकेली थी। तब अमरदीप ने मेरे साथ गलत काम किया और जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाया। ये बातें मैंने मां को बताई तो उसने मेरी ही पिटाई की। मैं एक दिन मकान में अकेली थी, तब प्रदीप ने मेरे साथ गलत काम किया।

उसके बाद प्रदीप व अमरदीप ने कई बार गलत काम किया। अमरदीप का पिता राजीव दांतों का इलाज करवाने चंडीगढ़ आया था। उसने भी मेरे साथ छेड़खानी करता था और मुझ पर अपने बेटे अमरदीप के साथ शादी करने का दबाव बनाता था। अमरदीप ने 29 नवंबर को मेरे साथ चंडीगढ़ वाले मकान में गलत काम किया। मैं जैसे-तैसे कर भाई को लेकर यहां पिता के पास आई और आपबीती बताई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें